Sitemap
Rahul Raj

Rahul Raj

Blogger, Content Marketing Strategist, SEO Manager

Gifts
Couples
Marriage
Married Couple Gifts
Gifts Ideas

Wedding Gifts for Couples In Hindi

3 min readMay 20, 2019

शादियों का सीजन शुरू होते ही जहां दूल्हा-दुल्हन की चिंता बढ़ जाती है कि वो क्या पहनेंगे, शादी के बाद कहां घूमने जाएंगे आदि। तो वहीं रिश्तेदारों की परेशानी भी दोगुनी हो जाती है। क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि उन्हें नए शादी शुदा जोड़े को क्या गिफ्ट देना चाहिए। आपकी इसी परेशानी को देखते हुए हम आपके लिए लाए हैं Gifts For Newly Married Couples। ये आइडियाज आपके काफी काम आने वाले है क्योंकि हम आपको वो बेहतरीन आइडिया बताएंगे जोकि आपके काफी काम आएंगे। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं उन न्यूलि मैरिड कपल गिफ्ट आइडियाज के बारे में :

Gifts for Newly Married Couples in Hindi

गिफ्ट वाउचर — Gift Vouchers

हम सभी की पसंद अलग-अलग होती है। ऐसा हो सकता है कि जो हमें पसंद हो वो किसी और को पसंद न आए। तो इसलिए जरूरी है कि आप किसी को गिफ्ट वाउचर गिफ्ट कर दें। इस गिफ्ट वाउचर से वो अपने पसंद का कुछ भी ले सकते हैं। तो है न ये एक दम बढ़ियां आइडिया (Gift) । आपका गिफ्ट भी हो जाएगा और उनको उनकी पसंद का सामान भी मिल जाएगा।

फोटो फ्रेम्स — Photo Frames

शादी के बाद ऐसी बहुत सारी तस्वीरें होती हैं जिसको कपल्स अपने दीवारों पर सजाना चाहते हैं। तो आप उनकी इन तस्वीरों को सजाने के लिए उन्हें फोटो फ्रेम (Photo Framess) गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में आपको कई तरह के फोटो फ्रेम बड़े ही आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहें तो आप इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। ये आपके बजट फ्रेंडली भी होंगे । साथ ही उन्हें काफी पसंद भी आएगा।

Wedding Gifts Ideas in Hindi

हनीमून टिकट्स — Honeymoon Tickets

शादी के बाद हर जोड़ा कहीं न कहीं घूमने तो जाता ही है। तो ऐसे में आप उन्हें उनकी पसंद के हनीमून टिकट्स गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनके टिकट्स के रुपये भी बच जाएंगे और आपका गिफ्ट देना भी हो जाएगा। ये एक दम बढ़ियां गिफ्ट आइडिया (Best Gift Ideas) है।

फर्नीचर — Furnitures

शादी के बाद सभी अपने घरों को नई-नई चीजों से सजाते हैं। मतलब कि एक नया घर बसाते हैं। तो ऐसे में आप उन्हें उनका घर सजाने के लिए बढ़ियां-बढ़ियां फर्नीचर गिफ्ट कर सकते हैं। इससे जब भी वो उन फर्नीचर को देखेंगे या इस्तेमाल करेंगे तो उनको आपकी याद जरूर आएगी। तो आप गिफ्ट लिस्ट में ये आइडिया जरूर शामिल कर सकते हैं।

Furniture for Newly Married Couple in Hindi

जूलरी — Jewellery

अगर आप कुछ महंगा और बढ़ियां देने का सोच रहे हैं तो आप जूलरी का ऑप्शन भी रख सकते हैं। आप दुल्हन और दूल्हा दोनों को कुछ सोने की चैन , या सोने का सिक्का गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देख वो बेहद ही खुश हो जाएंगे।

Jewelry for Married Couple in Hindi

मिनी फ्रिज — Mini Fridge

ये थोड़ा हटकर और बेहतरीन आइडिया है। शादी के बाद हर कोई चाहता है कि उनकी चीजें पर्सनल रहे । तो ऐसे में आप उन्हें मिनी फ्रिज भी गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें वो अपने पसंद की ड्रिंक और फूड्स को अपने रूम में ही रख सकते हैं और जब चाहे उसे एन्जॉय कर सकते हैं।

कैमरा — Camera

जब से मोबाइल ने हमारी जिंदगी में दस्तक दिया है तब से लोग कैमरा को तो भूल ही गए हैं। तो आप कुछ अलग देना चाहते हैं तो आप उन्हें कैमरा दे सकते हैं। इसका इस्तेमाल वो खूबसूरत तस्वीरों को कैद करने के लिए कर सकते हैं।

Marriage Gifts Ideas in hindi
Gifts
Couples
Marriage
Married Couple Gifts
Gifts Ideas

--

--

Rahul Raj
Rahul Raj

Written by Rahul Raj

Blogger, Content Marketing Strategist, SEO Manager